ओपन AI का वेब ब्राउज़र धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार, गूगल क्रोम की बादशाहत खतरे में…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

चैट GPT बनाने वाली कंपनी ओपन AI आने वाले अगले कुछ दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड वेब ब्राउजर लॉन्च करने जा रही है। ओपन AI का ये ब्राउजर चैट GPT जैसे इंटरफेस में कुछ काम सीधे करेगा। इसका मतलब है कि यूजर्स को बार-बार वेबसाइट्स पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से दी गई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ओपन AI की चाहता है कि ये ब्राउजर उनके AI प्रोडक्ट्स, जैसे ‘ऑपरेटर’ को ब्राउजिंग में जोड़ा जाए। जो बुकिंग या फॉर्म भरने जैसे काम करने में मदद सके। गूगल क्रोम का 3 अरब से ज्यादा यूजर्स के साथ 66% मार्केट शेयर है। वहीं Apple का Safari भी 16% के साथ दूसरे स्थान पर है। भविष्य में ओपन AI को इनसे कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं अभी चैटGPT के करीब 50 करोड़ वीकली एक्टिव यूजर्स हैं। अगर केवल यहीं ओपन AI के ब्राउजर का उपयोग करना शुरू कर दें तो क्रोम से होने वाली गूगल की कमाई को काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। गूगल क्रोम के इस्तेमाल से ही बिजनेस और ऐड को टारगेट करता है।

गौरतलब है कि ओपन AI एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विकसित करने वाली कंपनी है। इसकी स्थापना साल 2015 में इलॉन मस्क, सैम ऑल्टमैन और उनके कुछ दोस्तों द्वारा की गई थी। इसकी खासियत जेनेरेटिव AI और लार्ज लैंग्वेज मॉडल को डेवलपमेंट करता है। यह कंपनी का मिशन सेफ और ह्यूमन सेंट्रिक AI डेवलप करना है। जो कंपनी सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में स्थित है।

Share This Article