श्रावण सोमवार राशिफल: इन जातकों की खुलेगी किस्मत, बाकी रहें संभलकर!….

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आज सावन महीने का पहला सोमवार है। इस पावन दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। भगवान शिव को समर्पित इस दिन पर लाखों श्रद्धालु उपवास रखते हैं और शिवलिंग पर जल अर्पित कर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। ऐसे में जानिए आज के दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मेष– इस जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको अपने विचारों और व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने दिनचर्या में बदलाव करने से लाभ हो सकता है। किसी भी निर्णय में समय लग सकता है। वहीं आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर निवेश करें।
वृषभ– वृषभ जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का फल मिलेगा। कोई नया वाहन या घर से जुड़ी खरीदारी का योग बन रहा है। विवाह का प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। हालांकि रिश्तेदारों के अनबन से बचें और अपनी वाणी पर संयम रखें। आज भाग्य आपके साथ है। इसका पूरा लाभ उठाएं।
कर्क– कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिनाई भरा रहेगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। सोच समझकर धन का निवेश करें। प्रेम जीवन में थोड़ी खटास हो सकती है।
सिंह– सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम करना पड़ सकता है। कारोबार में नुकसान से बचने के लिए सोच-समझकर निवेश करें। धोखाधड़ी की आशंका रहेगी इसलिए सतर्क रहें। रिश्तों में विश्वास बनाए रखें।
कन्या– इस राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और प्रमोशन का योग भी बन रहा है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी को कोई गिफ्ट दे सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार बहुत जरूरी है।
तुला– आज का दिन तुला राशि वालों के लिए बहुत खास रहने वाला है। आज आपको अपने अधूरे काम पूरे होते दिखाई देगें, जिससे मन खुश रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। किसी जरूरी कार्य में व्यस्तता बनी रह सकती है। आज आप हर काम बेहतर तरीके से कर पाएंगे। प्रेम जीवन में पारदर्शिता लाएं, ताकि रिश्ते में मजबूती बनी रहें।

Share This Article