सिटी पोस्पट लाइव :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी दो IAS अधिकारी अभीतक नौकरी से इस्तीफा दे चुके हैं.दोनों चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में आईएएस अधिकारियों स्वेच्छा से सेवानिवृत होने का सिलसिला बढ़ गया है. पिछले 15 दिनों में एस सिद्धार्थ दूसरे IAS अधिकारी हैं, जिन्होंने VRS लिया है. इससे पहले दिनेश कुमार राय ने 13 जून को इस्तीफा दिया था. उन्होंने सरकार को अपना वीआरएस आवेदन सौंप दिया है. मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार, उनका इस्तीफा नीतीश कुमार तक पहुंच गया है. उनके इस्तीफे के बाद, वह जदयू से नवादा जिले से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.दो
बताया जाता है कि उन्होंने 17 जुलाई को अपना वीआरएस आवेदन सरकार को सौंप दिया है, जो अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास विचाराधीन है. मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.एस सिद्धार्थ का अगर इस्तीफा मंजूर नहीं होता है तो उन्हें नवंबर 2025 तक इंतजार करना होगा या फिर CAT का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा. एस. सिद्धार्थ 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं.डॉ. एस सिद्धार्थ के इस्तीफे के साथ ही उनके राजनीति में प्रवेश की अटकलें तेज हो गई हैं. बताया जा रहा है कि वे JDU के टिकट पर नवादा से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. हाल ही में उन्होंने नवादा का दौरा भी किया था. एक स्कूल का निरीक्षण करने के बाद एस सिद्धार्थ लिट्टी बनाते नजर आए थे.