सिटी पोस्ट लाइव
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राज्यव्यापी यात्रा का प्लान लगभग अंतिम चरण में है। कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय की तरफ से 10 अगस्त से राहुल गांधी की बिहार पदयात्रा शुरू करने के संकेत दिए हैं, जो 26 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी प्रदेश के 18 जिलों का दौरा करेंगे, जिनमें मुख्य रूप से मगध, पटना और कोसी प्रमंडल के जिले शामिल हैं।
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह यात्रा बहुत अहम माना जा रहा है, जिसमें राहुल गांधी आम जनता के बीच सीधे संवाद करते दिखेंगे। अभी यात्रा के रूट और तारीखों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक यह यात्रा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच राजनीतिक ऊर्जा भरने में अहम भूमिका निभाएगी। राहुल गांधी की यात्रा का पहला चरण सासाराम के तुतला भवानी मंदिर से शुरू होगा। तुतला भवानी मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है, जो अपने झरनों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। इसके बाद कारवां औरंगाबाद में रुकेंगे। वहीं, दूसरे चरण में राहुल गांधी गया के रूट से चलकर ,बोधगया पहुचेंगे। फिर वो वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। पहले चरण की यात्रा खत्म होने के बाद, राहुल गांधी का दूसरा चरण गया से शुरू होगा, जो पटना से नवादा के रास्ते से तय होगा। अभी इस चरण का रूट और तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। इस यात्रा के दौरान, महागठबंधन की तरफ से पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। वहीं, राज्य में शक्ति प्रदर्शन की योजना को लेकर आठ प्रमंडलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी भीड़ जुटने वाली है। इन रैलियों में राहुल गांधी के अलावा महागठबंधन के अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। रैली में कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने और चुनावी लड़ाई को मजबूत बनाना है। दिल्ली से आई टीम प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ मिलकर कुछ और संभावित स्थलों का निरीक्षण कर रही है ताकि यात्रा को और जगहों पर किया जा सके। प्रदेश कांग्रेस ने यात्रा को सफल बनाने के लिए स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय रूप से जुटाने का प्रयास कर रहे है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी जनसभाओं के साथ-साथ आम लोगों से मिलने जाएंगे। और उनके सभी मुद्दे को सुनेंगे। फिर उसी के आधार पर चुनावी एजेंडा तय करेंगे।