सम्राट चौधरी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, जीएसटी रिफॉर्म्स और औद्योगिक विकास पर दिया जोर

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने इस मौके पर भारतीय सेना को विशेष रूप से धन्यवाद दिया और सम्राट चौधरी ने कहा की आज हम जो ये आज़ादी का जश्न मना रहे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के कुर्बानियों के वजह से तो हम सब को उन भारत के वीर सपूतो को नमन करना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जीएसटी रिफॉर्म्स का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जीएसटी लागू होने के बाद से आज देश का गरीब आदमी भी यह महसूस करता है कि वह देश को चलाने में योगदान दे रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार लगातार इसमें सुधार करती रहेगी, ताकि यह और भी प्रभावी बन सके।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई घोषणाओं पर भी सम्राट चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इनमें से एक सबसे बड़ी घोषणा यह है कि अब बिहार में 100 करोड़ रुपए का निवेश करने वाले उद्योगपतियों को पहले मिलने वाले 20 करोड़ रुपए के इंसेंटिव को बढ़ाकर 40 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि पहले 100% जीएसटी 5 साल के लिए माफ किया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 14 साल के लिए स्टेट जीएसटी माफ कर दिया गया है। इसके अलावा, राज्य में उद्योग लगाने के लिए 100 करोड़ रुपए का निवेश करने वालों को 1 रुपया प्रति एकड़ की दर से 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।

सम्राट चौधरी ने यह भी बताया कि जिन 750 लोगों ने पहले बिहार में उद्योग लगाए थे लेकिन उनका काम बंद हो गया, उन्हें फिर से उद्योग शुरू करने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में उद्योगों के लिए लगभग 10 हजार एकड़ जमीन चिन्हित की है। ये सभी कदम बिहार को औद्योगिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास हैं।

Share This Article