नवरात्र पर सियासी झड़प: तेजस्वी की पोस्ट पर बीजेपी की तीखी प्रतिक्रिया…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

आज से दुर्गा पूजा का त्योहार शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस खास मौके पर पोस्ट शेयर किया है। उनकी इस पोस्ट पर बीजेपी नेता ने तंज कसा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

22 सितंबर, आज सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गई है। लेकिन चुनावी साल में नेताओं की हर बात को चुनावी मुद्दा बना दिया जा रहा है। दुर्गा पूजा के मौके पर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। उनके इस पोस्ट के बाद से ही सियासी टकराव शुरू हो गई है। दरअसल, तेजस्वी ने एक्स पर नवरात्र को लेकर 3 मिनट 41 सेकेंड का वीडियो शेयर किया। साथ में कैप्शन देते हुए लिखा- ‘हे मां! बिहार ने पिछले 20 वर्षों में गरीबी, पलायन, भूखमरी, अपराध, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य की बेहाली सबकुछ सह लिया!’ ‘अब बिहार को इस दु:ख से उबारिये। जनसेवा के लिए तेजस्वी को शक्ति दीजिए। ताकि तेजस्वी, हर घर समृद्धि , खुशहाली ला सके और नया बिहार बना सके।’

हालांकि, उनकी इस पोस्ट के बाद यूजर्स से लेकर नेताओं के अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रहे हैं। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘आपके माता-पिता का कार्यकाल बिहार के लिए विनाशक रहा है। उसके बाद नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार ने बिहार के लिए काम किया। बेचैनी छोड़ दीजिए, आपको सत्ता की कुर्सी नहीं मिलने वाली। आप अपने भाई-बहन के साथ न्याय कीजिए। बिहार के साथ बेईमानी आपके माता-पिता कर चुके हैं।’

Share This Article