बिहार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की कमान

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के गठन के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इस बार खास बात यह है कि 20 वर्षों के बाद नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय अपने पास नहीं रखा है। अब यह महत्वपूर्ण विभाग बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी को सौंपा गया है, जो अब राज्य में कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगे। सम्राट चौधरी को गृह विभाग का कार्यभार सौंपे जाने के साथ ही बिहार सरकार में कुल 18 मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया है।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार की कैबिनेट में कुल 24 मंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन फिलहाल विभागों का वितरण 18 मंत्रियों के बीच किया गया है। बाकी मंत्रियों के विभागों का निर्धारण अभी बाकी है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा जोरों पर है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस बार भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव को कृषि विभाग का जिम्मा सौंपा गया है, जो राज्य सरकार के अहम मंत्रालयों में से एक है। इसके अलावा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को भूमि एवं राजस्व विभाग के साथ-साथ खान एवं भूत तत्व विभाग भी सौंपा गया है। मंगल पांडे को स्वास्थ्य और विधि विभाग का कार्यभार दिया गया है। दिलीप जायसवाल को उद्योग मंत्री बनाया गया है, जबकि नितिन नवीन को पत्र निर्माण, नगर विकास और आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य महत्वपूर्ण विभागों में संजय टाइगर को श्रम संसाधन, अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन और कला संस्कृति, सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन, और नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा, रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, लखेद्र पासवान को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग सौंपा गया है।

कुल मिलाकर, बिहार में विभागों का यह बंटवारा राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें नई जिम्मेदारियां और बदलावों का संकेत है। यह विभागों की पुष्टि सिटी पोस्ट लाइव नहीं करता है, क्योंकि पोर्टल अपडेट किया जा रहा है।

Share This Article