तेजस्वी यादव का नीतीश-मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘बिहार में ध्वस्त है विधि व्यवस्था’

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने पटना में हुई बच्चों की हत्याओं और स्वास्थ्य मंत्री पर हुए हमले का जिक्र किया।

‘राजधानी में घर में घुसकर हो रही हत्याएं, सरकार असंवेदनशील’
तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, “विगत चंद दिनों में राजधानी पटना में घर में घुसकर 5-6 बच्चों की दर्दनाक और खौफनाक हत्याएं हुई हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि ध्वस्त विधि व्यवस्था और शासन-प्रशासन की असंवेदनशीलता के कारण पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने हाल ही में पटेल नगर में दो बच्चों की हत्या से आक्रोशित लोगों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की गाड़ी पर हुए हमले का भी उल्लेख किया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तेजस्वी ने मंगल पांडे पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जनाब पांडे जी, इतने असंवेदनशील, अहंकारी और संभ्रांत मंत्री हैं कि पीड़ितों से बात करना भी अपना अनादर समझते हैं।”

‘भाजपाई गुंडों द्वारा घर में घुसकर मारने का नया ट्रेंड’
तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला करते हुए कहा, “मोदी जी के अपराधियों वाले मंगलराज में अब सत्ताधारी भाजपाई गुंडों द्वारा घर में घुसकर मारने का एक नया ट्रेंड बन गया है।” उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा, “अचेत और बेसुध मुख्यमंत्री के कारण जब अपराधी प्रवृत्ति के ‘नायब मुख-मंत्री’ बिहार पुलिस को हांकेंगे तो कानून व्यवस्था की इससे भी अधिक दुर्गति होनी तय है।”

तेजस्वी का यह ट्वीट सुबह-सुबह नीतीश सरकार पर एक बड़ा हमला माना जा रहा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सीधे तौर पर बिहार सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है और इसे पूरी तरह विफल बताया है। यह देखना बाकी है कि सत्तारूढ़ दल इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है।

Share This Article