पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह विधानसभा चुनाव में उतरेंगी!

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, ने राजनीति में कदम रखने का ऐलान कर एक नई दिशा की ओर रुख किया है। लोकसभा चुनाव में पवन सिंह को मिली हार के बाद, अब ज्योति सिंह ने अपने फैसले से सभी को चौंका दिया है। उन्होंने कहा, “मैं बिहार के हर कोने में अपने लोगों की आवाज़ बनकर खड़ी होंगी, और अपनी मेहनत से राजनीति को नया दिशा दूंगी।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यह घोषणा उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत मानी जा सकती है, जो सिर्फ एक चुनावी अभियान नहीं, बल्कि उनके संघर्ष और समर्पण की गाथा बनने वाली है। “अब मैं किसी के पीछे नहीं, खुद के रास्ते पर चलने का समय आ गया है। ज्योति ने भावुक होकर कहा यह सिर्फ चुनाव नहीं, यह समाज की सेवा का मेरा संकल्प है”। हालांकि, उन्होंने अभी तक यह नहीं बताया कि वह किस पार्टी के टिकट पर और किस सीट से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन उनका यह कदम निश्चित ही राजनीति की परिभाषा को बदलने की ओर एक सशक्त पहल है।

ज्योति सिंह ने कहा कि यह सब जनता के फैसले पर छोड देते है कि कहां से और किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। उनके परिवार के सदस्य भी इस फैसले पर गर्व महसूस कर रहे हैं, खासकर उनके पति पवन सिंह, जो हमेशा अपनी पत्नी के इस नए सफर में साथ खड़े रहने की बात कर चुके हैं। पवन सिंह ने कहा, “मुझे हमेशा से अपनी पत्नी पर गर्व है, और अब वह समाज के लिए कुछ बड़ा करने की ठान चुकी हैं।” पवन सिंह ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह उनका सपना था और मैं जानता हूं, वह इसे साकार जरूर करेंगी। मुझे विश्वास है कि उनकी लगन और मेहनत उन्हें सफलता दिलाएगी।”

Share This Article