पटना समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान गिरेगा, मिलेगी भीषण गर्मी से राहत.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. राजधानी में अगले 24 घंटों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। यहां हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है. दिन का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. हल्की हवा चलेगी, जिससे लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिलेगी. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज गुरुवार को प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.पिछले 24 घंटे में पटना, समस्तीपुर, जहानाबाद, बेतिया, सीवान, किशनगंज, सुपौल और गोपालगंज में तेज बारिश हुई. राजधानी में हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. यहां 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है. इसके कारण प्रदेश में नमी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है. इससे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है.बारिश और नमी बढ़ने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों में बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है.इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी.

Share This Article