सिटी पोस्ट लाइव: भारतीय सेना के ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को नष्ट कर चूका है. वैज्ञानिक डॉ. राम श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा किया है कि जिस समय INDIAN AIRFORCE ने ब्रह्मोस मिसाइल से सरगोधा के पास परमाणु बंकरों को निशाना बनाया, उसी समय वहां भूकंप आया था. उनका मानना है कि यह भूकंप परमाणु हथियारों के नष्ट होने का संकेत हो सकता है. इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं. कुछ लोग इसे परमाणु परीक्षण बता रहे हैं, तो कुछ इसे भारत की रणनीतिक जीत मान रहे हैं.
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे पाकिस्तान का परमाणु परीक्षण मान रहे हैं. कुछ लोग इसे भारत की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि अगर पाकिस्तान के परमाणु ठिकाने को नुकसान हुआ है, तो यह दुनिया के लिए अच्छी खबर है.गौरतलब है कि 9 और 10 मई की रात को पाकिस्तान के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए थे. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई थी. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था. इसका अक्षांश 29.67 और देशांतर 66.10 दर्ज किया गया था.
अभी तक इस मामले पर किसी भी सरकारी एजेंसी या रक्षा विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. डॉ. श्रीवास्तव के दावे ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. उनके दावे में कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा.लेकिन जबतक सच्चाई सामने नहीं आ जाति ये भी आशंका बनी रहेगी कि क्याया पाकिस्तान ने परमाणु परिक्षण किया है?
भूकंप से पाकिस्तान के परमाणु हथियार नष्ट होने के या पाकिस्तान के परमाणु परिक्षण करने का संकेत?