11 अप्रैल को CM HOUSE का घेराव करेगें कन्हैया कुमार, सचिन पायलट भी होगें साथ.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : कांग्रेस पार्टी बिहार में एक्शन में है.11 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी सीएम हाउस का घेराव करेगी. सीएम आवास के घेराव के साथ कन्हैया कुमार के पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा का समापन होगा. 11 अप्रैल को कन्हैया कुमार की यात्रा पटना में समाप्त होगी.कन्हैया कुमार के नेतृत्व में सीएम हाउस को घेरा जाएगा. 5 हजार कार्यकर्ताओं के साथ सीएम हाउस का कांग्रेस घेराव करने जा रही है. कांग्रेस राजधानी में पिछले 5 सालों में सबसे बड़ा प्रदर्शन करने के प्लान में है.10 अप्रैल को सदाकत आश्रम में 3 से 4 हजार कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ठहराएगी. इस घेराव में राजस्थान से कांग्रेस विधायक सचिन पायलट भी शामिल हो सकते हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार आने वाले हैं. कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में वह शामिल होंगे. 7 अप्रैल को बेगूसराय जिले मे कन्हैया की यात्रा होगी. राहुल गांधी पहले हाफ मे बेगूसराय और दूसरे हाफ में पटना के कार्यक्रम मे शामिल होंगे.बेगूसराय में राहुल गांधी के स्वागत के लिए बड़े लेवल पर तैयारी चल रही है. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी के चौपर को बेगूसराय में उतरने के लिए परमिशन के लिए एप्लीकेशन जा चुका है.राहुल गांधी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में पार्टी की ओर से आयोजित ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में शामिल होंगे. राहुल गांधी का इस साल ये तीसरा दौरा है. इससे पहले 18 जनवरी और 5 फरवरी को पटना आए थे.

Share This Article