सहरसा में बिहार के राज्यपाल ने किया FM रेडियो का उद्घाटन, PM की नीति को बताया सराहनीय

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
सहरसा (बिहार) –
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को सहरसा जिले के पटुआहा स्थित रेडियो ईस्ट एंड वेस्ट 88.4 एफएम का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद विरोधी नीति की सराहना करते हुए कहा,”भारत पहले हमला नहीं करता, लेकिन यदि हमारे नागरिकों की हत्या होगी, तो हम चुप नहीं बैठेंगे।”

राज्यपाल हवाई मार्ग से पटना से सहरसा पहुंचे और उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर सहरसा विधायक डॉ. आलोक रंजन, कोसी स्नातक एमएलसी डॉ. संजीव कुमार सिंह, और बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शेखर झा सहित कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे। रेडियो के संस्थापक डॉ. रजनीश रंजन और निदेशक डॉ. मनीषा रंजन ने उन्हें मिथिला की परंपरा अनुसार पाग और चादर से सम्मानित किया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राज्यपाल का संबोधन: आतंकवाद, संस्कृति और शिक्षा पर जोर
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा: “अहंकार व्यक्ति और राष्ट्र दोनों के लिए खतरा है।” उन्होंने आतंकवाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ देश जब सीधे युद्ध नहीं कर सकते तो आतंक का सहारा लेते हैं।युवाओं को माता-पिता और गुरु का सम्मान करने का संदेश दिया। कुलपति डॉ. शेखर झा द्वारा सहरसा लॉ कॉलेज को पुनः शुरू करने की मांग पर सकारात्मक संकेत दिए। विधायक डॉ. आलोक रंजन ने राज्यपाल के 45 वर्षों बाद जिला मुख्यालय आगमन को ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि सहरसा जैसे सीमांचल क्षेत्र को अब राजधानी जैसी सुविधा मिल रही है।

Share This Article