सिटी पोस्ट लाइव
इंदौर में बनी दिल्ली दंगों और सीएए पर आधारित फिल्म जल्द ही सिनेमाघर में रिलीज होने को तैयार है। कोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज करते हुए फिल्म को हरी झंडी मिल गई है।
इंदौर में शूट की गई भारत की पहली वन-शॉट हिंदी फीचर फिल्म ‘2020 दिल्ली’ बहुत जल्द ही सिनेमाघर में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म को लेकर कई राजनीतिक और कानूनी अड़चनें आईं। लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट कोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज करते हुए फिल्म को हरी झंडी दे दी है। दरअसल, दिल्ली दंगों के 7 आरोपियों ने हाईकोर्ट में फिल्म पर रोक लगाने की अपील की थी। वहीं, जनवरी 2025 में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था। इसके साथ ही सियासी संग्राम शुरू हो गई थी। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इसे ‘भाजपा का प्रोपगेंडा’ बताते हुए इस पर बैन लगाने की मांग की थी।
हालांकि, कोर्ट ने इन सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। इसके साथ सेंसर बोर्ड से फिल्म को UA 16 प्लस सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म के निर्देशक देवेंद्र मालवीय अब फिल्म की रिलीज की अनुमति मिलने से पूरी तरह खुश है।