सिटी पोस्ट लाइव
18 जुलाई को रिलीज हुई मोहित सूरी कि फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमा हॉल में धूम मचा रही है। इस मूवी को लेकर दर्शकों में खूब क्रेज देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ एक्टर ‘रॉकस्टार’ के जेजे टाइप किरदार निभा रहे हैं तो वहीं अनीत पड्डा ने ‘अल्जाइमर’ से पीड़ित महिला का किरदार किया है। एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ लोगों का ध्यान एक दर्दनाक बीमारी की ओर भी खींचा है। इस मूवी को देखने के बाद आपके मन में भी ये सवाल आया होगा कि ये अल्जाइमर बीमारी क्या है और इस बीमारी के होने के पीछे के क्या कारण हैं।
दरअसल, अल्जाइमर एक न्यूरोलॉजिकल (स्नायु संबंधी) रोग है जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को धीरे-धीरे नष्ट करता है। यह डिमेंशिया का सबसे आम प्रकार है। इस बीमारी में व्यक्ति की स्मरण शक्ति, सोचने की क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और व्यवहार पर बुरा असर पड़ता है। यह रोग धीरे-धीरे बढ़ता है और समय के साथ व्यक्ति दैनिक कार्य करने में असमर्थ हो जाता है। इस बीमारी की वजह मस्तिष्क में अमाइलॉइड प्लाक्स (Amyloid plaques) और टाउ प्रोटीन (Tau tangles) का असामान्य जमाव माना जाता है। आमतौर पर ये बीमारी 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को होती है। पर कुछ कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। और दिमागी चोट झेल चुके लोग, धूम्रपान करने वाले, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज मोटापा से जूझ रहे लोगों में भी इसका खतरा अधिक देखा जाता है। इस बीमारी में मरीज के सेल्स धीरे-धीरे मरने लगते हैं, जिसके कारण दिमाग ठीक ढ़ंग से काम नहीं कर पाता है। इस स्थिति में मरीज को नए काम सीखने और रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत आती है।
हालांकि, इस बीमारी से बचाव के लिए मानसिक रूप से सक्रिय रहें जैसे पढ़ना, खेलना, नई चीजें सीखना, शारीरिक व्यायाम करें, स्वस्थ आहार लें और तनाव से बचें। वहीं इसमें कुछ ध्यान रकने योग्य बातॆ है। अल्जाइमर एक लाइलाज लेकिन प्रबंधनीय रोग है शुरुआती लक्षण पहचानकर डॉक्टर से परामर्श लें। रोगी के साथ धैर्य और समझदारी से व्यवहार करना जरूरी है