सिटी पोस्ट लाइव
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी पहुंचे। यहां सीएम ने आईएएस एस सिद्धार्थ को फटकार लगाई। दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ पूछा, वे जवाब दे ही रहे थे कि नीतीश कुमार नाराज़ हो गए और कहा कि आप मेरी बात नहीं समझ रहे हैं। कुछ नहीं जानते हैं आप।
नीतीश कुमार ने एस सिद्धार्थ को कहा कि हमने 2006 में स्वंय सहायता समूह की शुरुआत की। हम केंद्रीय मंत्री थे तो जगह-जगह जाकर देखते थे। जब 2005 में बिहार में हम आ गए, तो देखा कि यहां पर नहीं है। इसके बाद कर्ज लेकर हमलोगों ने यहां पर शुरू किया। जैसे ही ये शुरू हुआ, तब हमने महिलाओं को जीविका दीदी कहा। इस दौरान, एस सिद्धार्थ हँसते हुए नज़र आए। बाद में नीतीश कुमार ने सभी जीविका दीदी से कहा, ‘याद है न मुख्यमंत्री का काम।
कौन हैं आईएएस अफसर एस सिद्धार्थ
डॉक्टर एस सिद्धार्थ बिहार कैडर के 1991 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अफ़सरों में से हैं। वे उद्योग और सामान्य प्रशासन समेत दूसरे विभागों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा एस सिद्धार्थ औरंगाबाद, भोजपुर और मुजफ्फरपुर के डीएम भी रह चुके हैं।