सिटी पोस्ट लाइव
पाकिस्तान इन दिनों अपना नए डेटिंग शो को लेकर सुर्खियों में बना हुआ हैं। यह शो अभी रिलीज भी नहीं हुआ है। वहीं, सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड कर रहा है।
पाक में एक नए डेटिंग शो ‘लजावल इश्क’ पर घमासान छिड़ गया है। धार्मिक संगठनों ने इस शो को गैर-इस्लामिक करार दिया है। यह शो अभी रिलीज भी नहीं हुआ है। लेकिन यूट्यूब पर 29 सितंबर को रिलीज होने वाली है। 15 सितंबर को शो का प्रोमो रिलीज हुआ, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग उठने लगी। बता दें, इस शो को पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर होस्ट करेंगी। वहीं, इसे इस्तांबुल में फिल्माया गया है। जो ‘आस्क अदासी’ और ‘लव आइलैंड’ जैसे इंटरनेशनल शो से प्रेरित है। दरअसल, इस शो में चार पुरुष और चार महिलाएं इस्तांबुल (तुर्किए ) के एक आलीशान विला में एक साथ रहेंगे। जहां उनकी हर गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड होगी। साथ ही शो में कंटेस्टेंट्स अलग-अलग टास्क करते दिखाई देंगे। इसमें एक-दूसरे से दोस्ती करेंगे और फिर एक कपल को विजेता घोषित किया जाएगा। शो के 100 एपिसोड बनाए जाएंगे।

हालांकि, पाकिस्तान में शादी से पहले किसी गैर इंसान से रिश्ते बनाना या डेट करना गलत माना जाता हैं। लेकिन शो इसी पर बेस्ड है। जिसके कारण से सोशल मीडिया पर #BoycottLazawalIshq जैसे अभियान शुरू हो गए। कुछ धार्मिक समूहों ने इसे पारिवारिक मूल्यों के लिए खतरा बताया है। और शो पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी(PEMRA) के अनुसार, यह शो किसी लाइसेंस प्राप्त टीवी चैनल पर प्रसारित नहीं हो रहा, बल्कि सीधे यूट्यूब पर रिलीज होगा, जो उनके अथॉरिटी से बाहर है।