Pappu Yadav के पास Nitish ने भेजा अपना दूत, बोले पप्पू, देखते हैं भाईजी!

बोले गोपाल मंडल, पप्पू यादव मेरे छोटे भाई

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जनता दल यूनाईटेड में शामिल कराने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूत विधायक गोपाल मंडल दिल्ली में पप्पू यादव से मिले। गोपाल मंडल ने पप्पू यादव से कहा कि आपको कांग्रेस और महागठबंधन में वह अहमियत नहीं मिल रही है जिसके आप हकदार हैं। आप जदयू में आ जाइए। इसके बाद पप्पू यादव ने कहा कि देखते हैं भाईजी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यह खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि भागलपुर के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल ने ही किया है। गोपाल मंडल ने कहा कि पप्पू यादव मेरे छोटे भाई की तरह हैं। वे मेरा बहुत सम्मान करते हैं। मैंने उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफ़र दिया है।

बता दें कि दो दिन पहले ही सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली में एक इंटरव्यू में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक उन्हें स्वीकार नहीं किया है। पप्पू यादव ने कहा कि सच्चाई यही है कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे अभी तक स्वीकार नहीं किया है। पप्पू यादव निर्दलीय सांसद हैं, इसलिए उनपर दल-बदल अधिनियम लागू नहीं होता और वे किसी भी पार्टी को जॉइन कर सकते हैं।

कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा में पूर्णिया गए थे। इस दौरान भी पप्पू यादव ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और कहा था कि विकास के मुद्दे पर मैं नीतीश कुमार के साथ खड़ा हूं। नीतीश कुमार ने भी पप्पू यादव को पूरा वक्त दिया था और उनकी कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया था।

Share This Article