बिहार में राहुल-तेजस्वी की जोड़ी तैयार, पांच दिवसीय दौरे से मचाएंगे सियासी हलचल…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 5 दिवसीय दौरे पर है। इनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी साथ रहेंगे। फिलहाल अभी तक डेट तय नहीं हुई है। आज पटना में हुई महागठबंधन की बैठक में मुकेश सहनी गायब रहे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, आज तेजस्वी यादव की सरकारी आवास पर सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन की बैठक हुई। इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वीआईपी और तीन वाम दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं, पहली बार ऐसा हुआ कि महागठबंधन की बैठक में मुकेश सहनी नहीं दिखाई दिए। उनके जगह पर प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। अगले महीने राहुल गांधी बिहार में 5 दिनों की लगातार यात्रा करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह यात्रा 9 अगस्त से 14 अगस्त तक हो सकती है। SIR को लेकर राहुल गांधी लोगों को जागरूक करेंगे। वहीं, महागठबंधन की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को एनडीए में वापसी का ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव महागठबंधन में सहनी की पार्टी वीआईपी को 60 सीटें नहीं देंगे। बिहार में SIR मुद्दे को लेकर दिल्ली में संसद के बाहर विपक्ष के सांसदों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

Share This Article