पहले चरण की वोटिंग के बीच RJD विधायक भाई वीरेंद्र का हड़काने वाला वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला…

Ritu Raj

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बीच पटना के मनेर विधानसभा क्षेत्र से एक विवादित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र मतदान केंद्र पर एक पुलिसकर्मी से बहस करते और उसे डांटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मतदान केंद्र के गेट पर तैनात एक पुलिसकर्मी मतदाताओं के पर्चे जांच रहा था और जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दे रहा था। इसी दौरान जब उसने एक महिला मतदाता को रोकने की कोशिश की, तो वहां मौजूद आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र भड़क उठे। उन्होंने पुलिसकर्मी से तीखे लहजे में कहा, “उन्हें जाने दीजिए… आप चेक करने वाले कौन होते हैं? जांच अंदर होगी… यहां आप बीजेपी का काम करने आए हैं क्या? तिवारी हो न तुम?”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
https://twitter.com/sunnysharma070/status/1986323510768398802

गौरतलब है कि भाई वीरेंद्र इस बार भी मनेर सीट से आरजेडी के उम्मीदवार हैं और वर्तमान में इसी सीट के विधायक भी हैं। इससे पहले भी वह कई बार अपने बयानों और विवादित वीडियो को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। कुछ महीने पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे पंचायत सचिव से फोन पर बात करते हुए नजर आए थे। अब मतदान के दिन पुलिसकर्मी से हुई इस झड़प का वीडियो सामने आने के बाद भाई वीरेंद्र एक बार फिर राजनीतिक हलकों में चर्चा का केंद्र बन गए हैं।

Share This Article