RJD की नई चाल: सहनी को दिया राज्यसभा-MLC का लालच, खेसारी से बढ़ेगा सियासी रंग…

Ritu Raj

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के चयन पर अभी भी जोरदार माथापच्ची जारी है। सूत्रों के मुताबिक आज गठबंधन में सीटों को लेकर अंतिम सहमति बनने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच खबर है कि नाराज चल रहे VIP प्रमुख मुकेश सहनी को मनाने के लिए राजद ने बड़ा ऑफर दिया है।

बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों की घोषणा पर अब भी मंथन जारी है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक आज इस पर अंतिम सहमति बनने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि नाराज चल रहे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को मनाने के लिए एक राज्यसभा और दो MLC सीटों का प्रस्ताव दिया गया है। वहीं, खबर यह भी है कि सहनी की पार्टी को 15 विधानसभा सीटें मिल सकती हैं। जानकारी के अनुसार, मुकेश सहनी आज दरभंगा की गौड़ा बौराम सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। उनकी पार्टी ने औराई से भोगेंद्र सहनी, दरभंगा शहरी से उमेश सहनी और गोपालपुर से प्रेम शंकर यादव को उम्मीदवार बनाया है। इधर, कांग्रेस ने गुरुवार देर रात करीब 11 बजे अपनी पहली सूची जारी करते हुए 48 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। वहीं, राजद और वाम दलों ने भी कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों को सिंबल दे दिया है। साथ ही, राजद ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है, जिसमें हिना शहाब और रोहिणी आचार्या जैसे नाम शामिल हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी के चुनाव मैदान में उतरने पर पेच फंस गया है। दरअसल, RJD ने छपरा सीट से चंदा देवी को उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन अब नामांकन जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। वहीं, वोटर लिस्ट में चंदा देवी का नाम ही नहीं है। इसके चलते उनका नामांकन संकट में पड़ गया है। इस बीच, गुरुवार शाम तेजस्वी यादव ने खेसारी लाल यादव को राजद की सदस्यता दिलाई।

Share This Article