स्ट्राइक फिल्म प्राइवेट लिमिटेड की टीम पहुंची वाल्मीकिनगर, हिंदी फिल्म की होगी शूटिंग

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

बगहा। मुंबई स्थित स्ट्राइक फिल्म प्राइवेट लिमिटेड की टीम सोमवार को वाल्मीकिनगर पहुंची। फिल्म निर्माण से जुड़ी इस टीम ने जंगल के भीतर की लोकेशन का निरीक्षण शुरू कर दिया है। अक्सर बिहार का कश्मीर कहे जाने वाला वाल्मीकिनगर पहले ही अपनी खूबसूरती और विशिष्ट पहचान से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बना चुका है। अब इसकी प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों की झलक जल्द ही बड़े पर्दे पर भी देश-विदेश में दिखाई देगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार सरकार की फिल्म नीति के अंतर्गत मुंबई से आए निर्माता और निर्देशकों की टीम ने सोमवार को जंगल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थानों का निरीक्षण किया और उनकी तस्वीरें कैमरे में रिकॉर्ड कीं। ज्ञात हो कि निर्माता राहुल श्रीवास्तव, जिन्होंने पहले भी कई हिंदी फिल्मों का निर्माण किया है, इस बार अपनी पूरी टीम के साथ वाल्मीकिनगर का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म निर्माण और शूटिंग से जुड़ी सभी संभावनाओं को गहराई से जांचा और परखा।

फिल्म निर्माण और शूटिंग के लिए सरकार की ओर से जारी निर्देशों पर भी विचार किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया है। यह कदम पर्यटन की दृष्टि से भी वाल्मीकिनगर के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

Share This Article