महुआ से चुनाव लड़ने की तैयारी में तेज प्रताप, RJD से दूरी पर ठोकी मुहर…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि आरजेडी में वे कभी लौट कर नहीं जाएंगे। वहीं, बहनें को लेकर भी अपनी बात रखी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार करने में लगी हैं। इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। और उन्होंने ये भी कहा कि वे अब कभी RJD में वापस नहीं जाएंगे। इसे लेकर कहा कि ‘यह संकल्प हमने भगवान के सामने लिया है और इससे पीछे नहीं हटेंगे। दरअसल, लालू-राबड़ी पर बात करते हुए कहा कि उनका स्थान अलग है और पार्टी का स्थान अलग। माता-पिता हमेशा मेरे पूजनीय रहेंगे।

हालांकि, आने वाले विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप महुआ से चुनाव लड़ते दिखाई देंगे। हमारी पार्टी जनशक्ति जनता दल पूरे बिहार में चुनाव लड़ेगी। अगर बहनें आना चाहें तो उनका भी स्वागत है।

Share This Article