सिटी पोस्ट लाइव
मौसम विभाग के अनुसार, आज कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश में अगले वीक तक मानसून सक्रिय रहेगा। आइए जानते है राजधानी का मौसम कैसा रहेगा।
बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज(रविवार) को राज्य के 26 जिलों में भारी बारिश के आसार है। इसके साथ ही विभाग ने इन जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया है। और उनका कहना है कि अगले 7 दिनों तक बिहार में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी।
दरअसल, इस समय मानसून टर्फ लाइन बिहार-झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रही है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया सक्रिय होने से लगातार बारिश हो रही है। इसके अलावा राजधानी पटना में सुबह से बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान
| जिला | तापमान |
| मुजफ्फरपुर | 34.2 |
| पटना | 34.1 |
| दरभंगा | 33.4 |
| मोतिहारी | 33.4 |
| रोहतास | 33.2 |
| गया | 32.4 |
| भागलपुर | 32.2 |
सोर्स- IMD