आरा में दिनदहाड़े कारोबारी को अगवा करने की कोशिश.

City Post Live

 

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ हैं.अपराध पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली से बिहार आये IPS अधिकारी कुंदन  कृष्णन के सामने बड़ी चुनौती है.लूट -हत्या की वारदातें तो आम हो ही चुकी हैं अब अपहरण की शुरुवात भी हो चुकी है.आरा में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े धागा-बटन कारोबारी मो. जाहिद को अगवा करने की कोशिश की. सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हो गई है. वीडियो में दिख रहा है कि कारोबारी ने भागकर जान बचाई है. पीड़ित से पहले भी रंगदारी मांगी गई थी. अब पीड़ित ने दोबारा प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

मो. जाहीद उर्फ राजू की  प्राथमिकी के बाद  पूर्व से वांटेड बेलाल मियां एवं मो. मजहर एवं गणेश कुमार समेत तीन अज्ञात को आरोपित किया गया है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. प्राथमिकी में एक लाख 30 हजार रुपये व दुकान की चाबी छीने जाने का आरोप है.पीड़ित दुकानदार के अनुसार उससे  10 लाख रुपये रंगदारी के साथ  पूर्व उसके द्वारा दायर रंगदारी के मामले को वापस नहीं लेने पर  जान से मारने की धमकी दी गई है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हाथ में हथियार लेकर दो अपराधी नकाब पहने एक युवक को जबरन खींचकर ले जा रहे हैं. उसके पीछे एक युवक बाइक से तेजी से जाता नजर आ रहा है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 जब कारोबारी राजू अपने दुकान जाने के लिए घर से निकले कि उसी दौरान उसे अपराधियों ने मिल्की मोहल्ला के पास हथियार दिखाकर पकड़ लिया था. इसके बाद उसे गाड़ी पर बैठाने लगे थे उसी दौरान वो कैसे भी करने अपनी जान बचाकर भागने कामयाब हो गया. पीडित दुकानदार के बड़े भाई पप्पू खान ने बताया कि 25 अगस्त को अपराधियों द्वारा उन्हें अगवा किया गया था. उसके बाद मुझसे पैसे मांगे गए थे, पैसा देने के बाद उन्हें छोड़ा गया था. उस घटना के बाद उन्होंने अपराधियों के खिलाफ रंगदारी को लेकर केस किया था. जिसके बाद से ही उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

उनसे दस लाख रुपये की डिमांड की गई थी. पांच लाख रुपये दिए थे, उसके बाद फिर उन्हें धमकाया गया तो फिर दो लाख रुपये उन लोगों को दिए थे. जिसके बाद बेलाल मिया, मोहम्मद अजहर और गणेश के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आज भी घटना के दौरान ये तीनों मौजूद थे.कारोबारी के भाई पप्पू के अनुसार पूर्व का केस उठाने को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है. अगर परिवार को इस बार न्याय नहीं मिलेगा तो पूरे परिवार के साथ एसपी ऑफिस में जाकर आत्मदाह करेंगे.

TAGGED:
Share This Article