पटना जानीपुर भाई-बहन हत्याकांड का खुलासा, 7 गिरफ्तार, रिश्तेदार भी शामिल

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में 31 जुलाई को हुए दिल दहला देने वाले भाई-बहन हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मृतकों का एक करीबी रिश्तेदार भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, इस जघन्य वारदात को मृतकों के परिचितों ने ही अंजाम दिया था।

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने देर रात मीडिया को बताया कि घटना का खुलासा कर लिया गया है और मुख्य आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह मामला बहुत ही संवेदनशील है, इसलिए पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। बहुत जल्द ही घटना के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट कर दी जाएगी। एसएसपी ने यह भी बताया कि इस मामले में गठित विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी संदिग्धों को धर दबोचा है और उनसे पूछताछ जारी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

एसएसपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या को जान-पहचान के लोगों ने ही अंजाम दिया था। हालांकि, हत्या का मकसद क्या था, इसका खुलासा पूछताछ पूरी होने के बाद ही किया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम की मदद से घटनास्थल से कई अहम सबूत भी जुटाए हैं।

फिलहाल, दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और जांच अभी भी जारी है। पुलिस कुछ अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर सकती है। इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

Share This Article