सिटी पोस्ट लाइव : 2025 के विधान सभा चुनाव को देखते हुए नीतीश सरकार युवाओं पर फोकस कर रही है.युवाओं को सरकार और पार्टी से जोड़ने के लिए सरकार स्पोर्ट्स और युवा महोत्सव को बढ़ावा देगी.पहलीबार सरकार बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के जरिये लगातार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है.जिलों में राज्यस्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन कर रही है. स्चूलों में खेल को बढ़ावा देने के लिए अलग से फण्ड की व्यवस्था की जा रही है.रविवार को लखीसराय स्थित गांधी मैदान में राज्यस्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया.बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने युवा महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद युवाओं से अपनी कला संस्कृति एवं विरासत को जानने का आह्वान करते हुए “मैं बिहार हूं “ का नारा दिया. वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि युवा देश के भविष्य और कर्णधार हैं.
अब हर जिला में इसी तरह का युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.इस कार्यक्रम के जरिये सरकार के मंत्री युवाओं के साथ संवाद करेगें.लखीसराय में राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने युवाओं से संवाद किया.युवाओं से संवाद करते हुए ललन सिंह ने कहा कि 2005 से पहले का बिहार युवाओं ने नहीं देखा है. उन्हें 2005 के पूर्व के बिहार के बारे में ज्ञान भी नहीं है. 2005 से पहले का बिहार और अभी के बिहार में काफी बदलाव और परिवर्तन हुआ है.2005 के बाद का बिहार युवाओं का है. वे इसके विकास में भागीदार बनें.
ललन सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकसित बिहार की कल्पना अगर कर रहे हैं तो उसमें सबसे अधिक भागीदारी युवाओं की है. देश और बिहार में रोजगार की बहार है। उन्होंने युवाओं से अपने आप को संबल बनाने, आत्मबल को मजबूत बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया.केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद कला संस्कृति एवं युवा विकास विभाग की विशेष सचिव सीमा त्रिपाठी से बिहार के नौजवानों को जिन्होंने 2005 से पहले का बिहार नहीं देखा है उन्हें पहले का बिहार और 2005 में जब एनडीए की सरकार बनी उसके बाद के बिहार की बदली तस्वीर को फिल्म और चित्र के माध्यम से दिखाने का आग्रह किया.
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार बदला है और सुरक्षित है.उन्होंने युवाओं से अपनी कला, संस्कृति एवं विरासत को जानने का आह्वान करते हुए ‘मैं बिहार हूं’ का नारा दिया.उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया जाएगा.राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन पटना में किया जाएगा.उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देने का अनुरोध किया है.