Exclusive: प
सिटी पोस्ट लाइव : अगर आपका बच्चा पटना जिले के किसी सरकारी स्कूल में पढता है तो आप घर बैठे उसकी पढ़ाई पर नजर रख सकते हैं. आप मोबाइल से सिर्फ एक क्यूआर कोड स्कैन कर जान सकेंगे कि आज आपके बच्ची या बच्चे ने स्कूल में क्या पढ़ा? पटना जिले के सरकारी स्कूलों में ये व्यवस्था लागू हो चुकी है. इसके लिए आपको अपने मोबाइल पर बस एक QR Code स्कैन करना होगा. पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार पहली से आठवीं और नौवीं से 10वीं के लिए अलग-अलग मॉड्यूल बनाए हैं. इसके लिए एक क्यू आर कोड जेनरेट किया गया है. क्यू आर कोड और बाकी जानकारी आपने नीचे लगी तस्वीर देख समझ सकते हैं.
जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही आप उसी तारीख की एक गूगल ड्राइव में पहुंच जाएंगे. यहां आपको पहली से आठवीं और 9वीं-10वीं के खास स्टडी मैटेरियल दो अलग-अलग PDF फाइल में मिलेंगे.जैसे ही आप इन दो फाइलों को डाउनलोड करेंगे, इसमें आपको CATS और GSTS मॉड्यूल मिलेंगे. CATS में ताजा घटनाओं से जुड़े हुए प्रश्न और उत्तर होते हैं, जिन्हें बच्चों को मॉर्निंग एसेंबली यानी चेतना सत्र में बताया जाता है.
इसका मकसद ये होता है कि नौकरियों की तैयारी के लिए जो पढ़ाई ग्रेजुएशन के बाद की जाती है, उसकी नींव बच्चों में पहली क्लास से ही डाल दी जाए. GSTS में सामान्य ज्ञान, आज के दिन क्या हुआ था जैसे प्रश्न और उत्तर दिए जाते हैं. इसका मकसद भी वही है, सरकारी स्कूलों के बच्चों में ज्ञान की बढ़ोतरी करना.पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार वो CATS और GSTS के स्टडी मैटेरियल खुद अपनी देखरेख में तैयार करवाते हैं. इसके बाद चेतना सत्र से पहले इन फाइलों को ड्राइव में डाल दिया जाता है. इसको मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करके न सिर्फ टीचर या छात्र बल्कि अभिभावक या कोई अन्य व्यक्ति भी आराम से देख सकता है.