सिटी पोस्ट लाइव
धनबाद । भाजपा राजगंज मंडल की महिला मोर्चा की महामंत्री भाजपा नेत्री शोभा राय के पुत्र प्रेम राय को सम्मानित करने के लिए राजगंज मंडल के अध्यक्ष महामंत्री ने राष्ट्रीय पदक विजेता को मिठाई खिलाकर एवं पुष्प हार देकर एवं सोल पहना कर सम्मानित किया गया राजगंज मंडल के भाजपा अध्यक्ष रणजीत सिंह ने प्रेम राय को मिठाई खिलाकर एवं पुष्प हार देकर सम्मानित किया रायगंज मंडल महामंत्री संजीत सिंह जी ने पुष्प हार एवं सोल देकर प्रेम राय को सम्मानित किया।
विदित हो प्रेम राय ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता तेलंगाना में स्वर्ण पदक जीतकार राजगंज मंडल टुंडी विधानसभा धनबाद झारखंड का नाम रोशन किया है तेलंगाना राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में धनबाद क्लब के प्रेम राय ने फाइनल में उड़ीसा को हराकर झारखंड धनबाद के नाम स्वर्ण पदक अपने नाम किया एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया उसको सम्मानित करने के लिए राजगंज मंडल के भाजपा नेता रणजीत सिंह जी संजीत सिंह जी युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय साहनी, उपाध्यक्ष अमरेश पासवान, डीके निषाद, मनोज सिंह, महिला मोर्चा की नेत्री शोभा राय एवं अन्य सम्मानित नागरिक ने खिलाड़ी का नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया सम्मान समारोह में में भाजपा नेता एवं धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सिन्हा कोच,दीपक बाउरी, महिपाल कुमार, डब्लू सिंह,वकील खान, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।