अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आया दूल्हा, देखने उमड़ा पूरा गांव

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

डुमरांव। शनिवार को हुई एक अनोखी शादी ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया। ब्रह्मपुर के रहने वाले अमित कुमार ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए सड़क मार्ग के बजाय हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचने का फैसला किया। जैसे ही हेलीकॉप्टर ब्रह्मपुर और सोवां गांव में उतरा, उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गांव में मची हलचल

जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुर पश्चिम टोला निवासी संजय महतो और देवांति देवी के पुत्र अमित कुमार की शादी सोवां गांव के शिवजी महतो और सुनैना देवी की पुत्री सोनी कुमारी से बड़े धूमधाम से हुई। अमित, जो मुंबई में रियल एस्टेट सेक्टर में काम करता है, अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर हेलीकॉप्टर किराए पर लिया।

आकर्षण का केंद्र बना हेलीकॉप्टर

शनिवार की शाम जैसे ही हेलीकॉप्टर ब्रह्मपुर में उतरा, उसे देखने के लिए गांव के लोग उमड़ पड़े। थोड़ी देर बाद, अमित हेलीकॉप्टर में सवार होकर सोवां के लिए रवाना हुए, जहां पहले से ही हजारों लोग हेलीकॉप्टर देखने के लिए इकठ्ठा थे।

गांवभर में चर्चा का विषय बनी रही शादी

ब्रह्मपुर से सोवां तक इस अनोखी शादी की हर तरफ चर्चा होती रही। लोग हेलीकॉप्टर देखने के लिए दौड़ पड़े और शादी में इतना खर्च देखकर यही कहने लगे कि “अगर पैसा हो, तो कुछ भी संभव है।”

Share This Article