सिटी पोस्ट लाइव : आज सीएम आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ NDA नेताओं की बैठक हुई. इसमें VIP प्रमुख मुकेश सहनी को लेकर भी चर्चा की गई. माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले NDA में उनकी वापसी हो सकती है.सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी के NDA में इंट्री को लेकर हरी झंडी दे दी है.नीतीश कुमार भी बीजेपी की तरह अपने हिस्से की कुछ सीटें मुकेश सहनी को देने को तैयार हैं.सूत्रों के अनुसार मुकेश सहनी को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है.बीजेपी-जेडीयू अपनी हिस्से की तीन तीन सीटें उन्हें दे सकती हैं.
मुकेश सहनी के NDA में जाने की चर्चा है. हाल के दिनों में फिर से सत्तारूढ़ गठबंधन के संपर्क में बताए जा रहे हैं. हालांकि, मुकेश सहनी ने कहा है कि हम मजबूती से महागठबंधन के साथ हैं.उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी और चिराग को डराने के लिए बीजेपी उनके नाम का इस्तेमाल कर रही है.लेकिन सबके जेहन में ये सवाल है कि आखिर मुकेश सहनी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष से क्यों मिले?बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘राजद कांग्रेस को झोला ढोने वाली पार्टी बनाना चाहती है. ऐसी स्थिति में महागठबंधन में शामिल कुछ लोग चिंतित हैं. वे हमारे संपर्क में हैं. वे NDA में शामिल हो सकते हैं.
गठबंधन को लेकर मंगलवार को दिलीप जायसवाल ने मुकेश सहनी की मुलाकात की थी. जिसके बाद दिलीप जायसवाल ने संकेत दिए कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में बड़े फेरबदल की पूरी संभावना है. उनका इशारा मुकेश सहनी की ओर था.जाहिर है जबतक बीजेपी के साथ डील फाइनल नहीं हो जाता मुकेश सहनी अपना पटा खोलना नहीं चाहते.उनके बीजेपी के संपर्क में होने की खबर से तेजस्वी यादव पर भी दबाव बढ़ गया है.